रुकी TGT-PGT शिक्षक भर्तियों (Teacher recruitments) को चयन बोर्ड का गठन न होने पर निकाला विरोध मार्च
रुकी TGT-PGT शिक्षक भर्तियों (Teacher recruitments) को चयन बोर्ड का गठन न होने पर निकाला विरोध मार्च
इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र (Secondary education service selection board UP) का गठन अब तक न होने से आक्रोशित प्रतियोगियों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को प्रतियोगियों ने इलाहाबाद के एलनगंज स्थित चयन बोर्ड कार्यालय से सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे तक विरोध मार्च निकाला। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवा बेरोजगार विरोधी कदम उठा रहे हैं। चयन बोर्ड कार्यालय पर एकत्रित प्रतियोगियों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ युवाओं का है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की बजाए विपरीत कार्य कर रही है। इसके बाद सभी प्रतियोगी, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (Secondary education service selection board) प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले सिविल लाइंस की ओर रवाना हो गए। सुभाष चौराहा पहुंचने पर प्रतियोगियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विरोध मार्च के दौरान विक्की खान, शेर सिंह, अनिल कुमार पाल आदि पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में प्रतियोगी शामिल रहे।
रुकी TGT-PGT शिक्षक भर्तियों (Teacher recruitments) को चयन बोर्ड का गठन न होने पर निकाला विरोध मार्च
Reviewed by Anonymous
on
February 21, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
February 21, 2018
Rating:

No comments: