Search This Blog

यूपी बोर्ड (U.P Board) का 14 जिलों में विज्ञान की परीक्षा निरस्त, हाईस्कूल विज्ञान (Science) का पेपर लीक होने पर यूपी बोर्ड ने उठाया कदम, 10 मार्च को होगा इम्तिहान

यूपी बोर्ड (U.P Board) का 14 जिलों में विज्ञान की परीक्षा निरस्त, हाईस्कूल विज्ञान (Science) का पेपर लीक होने पर यूपी बोर्ड ने उठाया कदम, 10 मार्च को होगा इम्तिहान


इलाहाबाद : यूपी बोर्ड प्रशासन ने महराजगंज जिले के एक परीक्षा केंद्र (Examination center) पर पेपर लीक होने पर सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने कौशांबी सहित प्रदेश के 14 जिलों में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दी है। अब यह परीक्षा अब 10 मार्च को सुबह की पाली में दोबारा नए प्रश्नपत्र से कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को पहले से तय केंद्रों पर इम्तिहान देना होगा। बोर्ड सचिव (Board secretary) नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 20 फरवरी को प्रथम पाली में हुई हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा प्रदेश के 14 जिलों में निरस्त कर दी गई है। अब फिरोजाबाद, हाथरस, हापुड़, बिजनौर, बरेली, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, फरुखाबाद, कौशांबी, अमेठी, महराजगंज, मऊ, जौनपुर व सोनभद्र में दोबारा परीक्षा 10 मार्च को सुबह की पाली में होगी। इन जिलों के परीक्षार्थी तय परीक्षा केंद्रों पर इम्तिहान देने निर्धारित समय पर पहुंचे। इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी दशा में नकल नहीं होने पाएगी।

%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%259A%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25AC
यूपी बोर्ड (U.P Board) का 14 जिलों में विज्ञान की परीक्षा निरस्त, हाईस्कूल विज्ञान (Science) का पेपर लीक होने पर यूपी बोर्ड ने उठाया कदम, 10 मार्च को होगा इम्तिहान यूपी बोर्ड (U.P Board) का 14 जिलों में विज्ञान की परीक्षा निरस्त, हाईस्कूल विज्ञान (Science) का पेपर लीक होने पर यूपी बोर्ड ने उठाया कदम, 10 मार्च को होगा इम्तिहान Reviewed by Anonymous on February 23, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.