Search This Blog

12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 को: 10वीं के गणित पर अभी असमंजस सरकार इस बारे में 15 दिन में लेगी फैसला

12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 को: 10वीं के गणित पर अभी असमंजस सरकार इस बारे में 15 दिन में लेगी फैसला

नई दिल्ली : सीबीएसई पेपरलीक मामले को लेकर चौतरफा आलोचना में घिरे मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने शुक्रवार को 12वीं के अर्थशास्त्र की दोबारा परीक्षा का एलान कर दिया है। यह परीक्षा अब 25 अप्रैल को देशभर में होगी। 10वीं के गणित को लेकर अभी असमंजस है। मंत्रलय ने कहा कि 15 दिन में फैसला लिया जाएगा। दोबारा परीक्षा हुई तो जुलाई में सिर्फ दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा में होगी।1मंत्रलय के स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव अनिल स्वरूप ने शुक्रवार को कहा कि 12वीं को लेकर तुरंत फैसला लिया गया, क्योंकि बच्चों को उच्च शिक्षा या विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेना होता है। 10वीं के गणित के प्रश्नपत्र लीक होने को लेकर पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं और जांच जारी है। इसलिए दोबारा परीक्षा को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने देश के अन्य हिस्सों से पेपरलीक होने की आ रही खबरों को खारिज कर दिया। फिर भी किसी के पास प्रामाणिक तथ्य है, तो भेज सकता है। Basics shiksha news update  बताया कि मंत्रलय ऐसी योजना ला रहा है, जिसमें पेपर लीक होने की आशंका नहीं होगी। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गारंटी लेते है कि भविष्य में सीबीएसई का कोई भी पेपर लीक नहीं होगा? कहा कि इसकी कोई गारंटी नहीं लेते हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि ऐसा न हो।
12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 को: 10वीं के गणित पर अभी असमंजस सरकार इस बारे में 15 दिन में लेगी फैसला 12वीं अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 को: 10वीं के गणित पर अभी असमंजस सरकार इस बारे में 15 दिन में लेगी फैसला Reviewed by Anonymous on March 31, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.