होली पर भी अभ्यर्थियों का अनशन रहा जारी, बढ़ा आक्रोश, 23 फरवरी से कर रहे अनशन अफसरों से वार्ता रही बेनतीजा
होली पर भी अभ्यर्थियों का अनशन रहा जारी, बढ़ा आक्रोश, 23 फरवरी से कर रहे अनशन अफसरों से वार्ता रही बेनतीजा
लोक सेवा आयोग की सम्मिलित अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013 का परिणाम जारी करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग गेट के सामने अपना क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रखा। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2013 में शामिल जेई के 3222 और एई के 952 पदों का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर यह अभ्यर्थी पिछले 23 फरवरी से आयोग गेट के सामने क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इन दौरान इनकी दो बार आयोग के अफसरों से वार्ता हुई, जो बेनतीजा रही। अफसरों ने इस भर्ती परीक्षा की कॉपियों के जांचने में होने वाली असुविधा की जानकारी देते हुए बताया है कि परिणाम जारी होने में अभी वक्त लगेगा। इस भर्ती के लिए दिसम्बर 2013 में आवेदन लिए गए थे। लंबे इंतजार के बाद 10 से 13 अप्रैल 2016 के बीच परीक्षा हुई थी। इसमें बीस हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थी ढाई साल से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। दिसंबर 2017 में आयोग के अफसरों की ओर से 15 फरवरी तक एई और उसके बाद जेई का परिणाम घोषित करने का लिखित आश्वासन दिया गया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। आयोग के अफसरों का कहना है कि इस भर्ती की कॉपियों को जांचने के लिए विशेषज्ञ न मिलने के कारण देरी हो रही है।
होली पर भी अभ्यर्थियों का अनशन रहा जारी, बढ़ा आक्रोश, 23 फरवरी से कर रहे अनशन अफसरों से वार्ता रही बेनतीजा
Reviewed by Anonymous
on
March 03, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 03, 2018
Rating:

No comments: