Search This Blog

68500 SHIKSHK BHARTI: मंथन सामान्य ज्ञान प्रश्न

68500 SHIKSHK BHARTI: मंथन सामान्य ज्ञान प्रश्न


● महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ? ~ 1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।
● 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ? ~ कर नहीं आंदोलन
● रौलट एक्ट कब लागू किया ? ~ 19 मार्च 1919 ई.
● गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?~ 6 अप्रैल 1919 ई.
● जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ? ~ डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई । 
● जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?~ सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे गए ।
● जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में महात्मा गांधी ने कैसर-ए-हिंद, जमनालाल बजाज ने राय बहादुर और रवींद्रनाथ टैगोर ने सर की उपाधि वापस लौटा दी ।
● जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?~ हंसराज
● किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ? ~ शंकरन नायर
● किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ? ~ लॉर्ड हंटर
● जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ? ~ तीन
● कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ? ~ मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।
● जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ? ~ जल्ली नाम के व्यक्ति ।
● खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ? ~ मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ ।
● खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ? ~ टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।
● पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ? ~ 19 अक्टूबर 1919 ई.
● हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?~ 23 नवंबर 1919 ई.
● असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ? ~ 1 अगस्त, 1920 ई.
● रॉलेट एक्ट, जालियांवाला बाग कांड और खिलाफत आंदोलन के उत्तर में गांधी जी ने कौन सा आंदोलन शुरू किया ?~ असहयोग आंदोलन ● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असहयोग आंदोलन की पुष्टि किस अधिवेशन में की ?~ दिसंबर 1920 ई. के नागपुर अधिवेशन में ।
● सबसे पहले असहयोग आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले क्रांतिकारी का नाम क्या था ? ~ मुहम्मद अली
● वह कौन थे जिन्होंने असहयोग आंदोलन पर असहमति जताई और कांग्रेस से बाहर हो गए ? ~ मुहम्मद अली जिन्ना, ऐनी बेसेंट तथा विपिन चंद्रपाल
● गांधी जी ने असहयोग आंदोलन को कब स्थगित किया ? ~ 5 फरवरी 1922 ई.
● असहयोग आंदोलन को क्यों स्थगित किया गया ? ~ गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर आंदोलनकारियों ने गुस्से में आकर थाने में आग लगा दी । जिससे एक थानेदार और 21 सिपाहियों की मौत हो गई । इस घटना से आहत होकर गांधी जी ने आंदोलन खत्म कर दिया ।
● गांधी जी को कब गिरफ्तार कर 6 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई ? ~ 13 मार्च 1922 ई.
● स्वास्थ्य संबंधी कारणों को देखते हुए गांधी जी को कैद से कब रिहाई मिली ?~ 5 फरवरी 1924 ई.
● मेवाड़ भील आंदोलन का नेता कौन था ?~ मोतीलाल तेजावत
● मेवाड़ भील आंदोलन कब शुरु हुआ था ? ~ 1922 ई.
● स्वराज्य पार्टी की कब और किसने स्थापना किसने की ? ~ 1923 ई. में इलाहाबाद में चितरंजनदास और मोतीलाल नेहरू ने ।
● महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ? ~ बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)
● हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसियेशन की स्थापना कब और किसने की ? ~ शचींद्र सान्याल(1924 ई.)
● हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की नींव किसने रखी ? ~ भगत सिंह (1928 ई.)
● काकोरी कांड कब किया गया ? ~ 9 अगस्त 1925 ई.
● काकोरी कांड क्या था ? ~ रेलगाड़ी से सरकारी खजाना सहारनपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था, इसे 9 अगस्त 1925 ई. को काकोरी नामक स्टेशन पर लूट लिया गया । इसे ही काकोरी कांड कह गया ।
● सरकारी खजाना लूटने का विचार किसका था ? ~ रामप्रसाद बिस्मिल
● काकोरी कांड में शामिल क्रांतिकारों को ब्रिटिश सरकार ने कब फांसी दी ? ~ दिसंबर 1927 ई.(राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह, अशफाकउल्ला खां)
● काकोरी कांड में किसे आजीवन कारावास की सजा मिली ?~ शचींद्र सान्याल
● राम प्रसाद बिस्मिल क्या कहते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए ? ~ ‘मैं ब्रिटिश राज्य के पतन की इच्छा करता हूं’
● पहला भारतीय क्रांतिकारी मुसलमान कौन था जो देश की स्वतंत्रता के लिए फांसी पर लटक गए ? ~ अशफाकउल्ला खां
● स्त्रियों ने स्वयं के अधिकारों के लिए आंदोलन करने के उद्देश्य से किस संस्था की स्थापना की ? ~ अखिल भारतीय महिला संघ (1926 ई.)
● वाइट मैन कमीशन किसे कहा जाता है ? ~ साइमन कमीशन
● साइमन कमीशन भारत कब आया ? ~ 3 फरवरी 1928 ई.
● लाला लाजपत राय की मृत्यु कैसे हुई ? ~ 30 अक्टूबर 1928 ई. को लाहौर में साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन करते समय पुलिस की लाठी से लाला लाजपत राय घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई ।
teacher%2B2
68500 SHIKSHK BHARTI: मंथन सामान्य ज्ञान प्रश्न 68500 SHIKSHK BHARTI: मंथन सामान्य ज्ञान प्रश्न Reviewed by Anonymous on March 03, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.