Search This Blog

मौत पर नहीं, मान्यता मामले (Accreditation case) पर मुकदमा, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic education department) ने स्कूल बंद करने के साथ एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, आराजी लाइन के खंड शिक्षा अधिकारी (Section education officer) स्कंद गुप्ता ने थाने में रपट लिखाई

मौत पर नहीं, मान्यता मामले (Accreditation case) पर मुकदमा, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic education department) ने स्कूल बंद करने के साथ एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, आराजी लाइन के खंड शिक्षा अधिकारी (Section education officer) स्कंद गुप्ता ने थाने में रपट लिखाई


छेड़खानी (Flirting) से तंग आकर जान देने वाली श्रेया पांडेय जिस स्कूल में पढ़ती थी वह बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। इस बाबत स्कूल के प्रबंधक पर बुधवार को आराजी लाइन के खंड शिक्षा अधिकारी (Section education officer) स्कंद गुप्ता ने थाने में रपट लिखाई है। खास यह कि श्रेया के पिता अर¨वद पांडेय की शिकायत पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि श्रेया के पिता ने पुलिस में भी शिकायत की थी कि शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने उचित कदम उठाया होता तो उनकी बेटी बच जाती। रोहनियां थानाध्यक्ष के अनुसार कचहरियां स्थित केवीएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के खिलाफ 419 (बी) के तहत बिना मान्यता स्कूल संचालन का केस दर्ज किया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई (RTE) की धारा 18(1) और 18(5) के तहत कार्रवाई की है। इसमें स्कूल को तत्काल बंद करने के साथ एक लाख रुपया जुर्माना लगाया जाता है। आदेश की अवमानना पर दस हजार रुपया प्रतिदिन का अतिरिक्त जुर्माना लगेगा। 25 फरवरी को सीनियर छात्र की छेड़खानी से तंग सातवीं की छात्र श्रेया ने विषाक्त खाकर जान दे दी थी। छात्र के परिजनों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने सख्त कदम नहीं उठाया और हादसा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुये डीएम ने बीएसए को जांच के निर्देश दिये थे। बीएसए के आदेश पर बीआरसी के सहसमन्वयक राजदेव राम ने जांच की। जिसमें सीबीएससी द्वारा संबद्धता और संयुक्त निदेशक माध्यमिक (Joint director secondary) की एनओसी ही पाई गई।
फरवरी को छेड़खानी (Flirting) से तंग श्रेया ने दी थी जान’ पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन ने क्यों नहीं दिया ध्यान’ श्रेया ने कहां खाया जहर, अब तक क्यों नहीं पता लगा पाई पुलिस’ पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार किया लेकिन स्कूल प्रबंधन (School management) पर कार्रवाई क्यों नहीं की’ छात्र की मौत के बाद स्कूल प्रबंधन क्यों नहीं गया छात्र के घर
मौत पर नहीं, मान्यता मामले (Accreditation case) पर मुकदमा, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic education department) ने स्कूल बंद करने के साथ एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, आराजी लाइन के खंड शिक्षा अधिकारी (Section education officer) स्कंद गुप्ता ने थाने में रपट लिखाई मौत पर नहीं, मान्यता मामले (Accreditation case) पर मुकदमा, बेसिक शिक्षा विभाग (Basic education department) ने स्कूल बंद करने के साथ एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया, आराजी लाइन के खंड शिक्षा अधिकारी (Section education officer) स्कंद गुप्ता ने थाने में रपट लिखाई Reviewed by Anonymous on March 08, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.