Search This Blog

मदरसा फॉर्म अपलोडिंग में गड़बड़ी का आरोप: उप्र. मदरसा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत, कहा, पैसा न देने पर छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

मदरसा फॉर्म अपलोडिंग में गड़बड़ी का आरोप: उप्र. मदरसा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत, कहा, पैसा न देने पर छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

लखनऊ : उप्र. मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू होनी है। परीक्षा शुरू होने से पहले उप्र मदरसा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज परीक्षा फॉर्म डिलीट कर सैकड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने की शिकायत की है। परीक्षाएं 28 अप्रैल तक चलेंगी।
एसोसिएशन अध्यक्ष मुहम्मद अकबर जफर ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (डीएमओ) पर मदरसों के परीक्षा फॉर्म फॉरवर्ड करने के नाम पर मदरसों से धन उगाही का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि जिन मदरसों ने मदरसा पोर्टल पर छात्र-छात्रओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था, उन फॉर्म को फॉरवर्ड कराने के लिए मदरसों को डीएमओ कार्यालय में पैसा देना पड़ रहा है। पैसा नहीं देने पर उन मदरसों के छात्र-छात्रओं के फॉर्म को निरस्त कर पोर्टल से डिलीट कर दिया जा रहा है। समय-सीमा के अंदर परीक्षा शुल्क जमा कर मदरसा पोर्टल पर फॉर्म अपलोड करने के बावजूद फॉर्म निरस्त करने का सिलसिला नहीं रुका तो मदरसे की प्रबंध कमेटी एफआइआर दर्ज कराएगी।
ब्योरा अपलोड न होने पर फॉर्म निरस्त : डीएमओ बालेंदु कुमार द्विवेदी ने एसोसिएशन के सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मदरसा पोर्टल पर डाटा लॉक होने के बाद पूरी जिम्मेदारी डीएमओ की होगी। इसलिए डाटा अपलोडिंग के बाद भी उनके साक्ष्य की जांच के बाद ही प्रोफाइल लॉक की जाएगी। ऐसे में यदि किसी मदरसे या छात्र-छात्रओं का ब्योरा गलती से डिलीट हो गया है तो वह डीएमओ कार्यालय से संपर्क कर दुरुस्त करा सकता है। जिन मदरसों ने अपना पूरा ब्योरा अपलोड नहीं किया है, केवल उनके फॉर्म ही निरस्त किए गए हैं। पिछले आठ महीने से मदरसा पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग का काम चला। करेक्शन के लिए तीन से चार बार पोर्टल को ओपन किया गया।
11 सेंटर पर होंगी परीक्षाएं : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर, विकास नगर व सिंगार नगर के अलावा राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज मटियारी, अग्रसेन इंटर कॉलेज चौक, बाबा ठाकुर दास इंटर कॉलेज कैसरबाग, स्वामी योगानंद बालिका इंटर कॉलेज टिकैट राय तालाब, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मलिहाबाद, मदरसा आइडियल गल्र्स स्कूल इंदिरा नगर, मदरसा सुल्तानुल मदारिस चौक व मदरसा अलफिरदौस रहमानी रहमत नगर में परीक्षाएं होंगी।
मदरसा फॉर्म अपलोडिंग में गड़बड़ी का आरोप: उप्र. मदरसा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत, कहा, पैसा न देने पर छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ मदरसा फॉर्म अपलोडिंग में गड़बड़ी का आरोप: उप्र. मदरसा एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की लिखित शिकायत, कहा, पैसा न देने पर छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ Reviewed by Anonymous on March 30, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.