परिषदीय स्कूल (Council school) के बच्चों को 'पनीर और पूड़ी' खिलाने में नपे दो शिक्षक, प्रतिबंध के बावजूद पनीर की सब्जी व पूड़ी गई थी परोसी
परिषदीय स्कूल (Council school) के बच्चों को 'पनीर और पूड़ी' खिलाने में नपे दो शिक्षक, प्रतिबंध के बावजूद पनीर की सब्जी व पूड़ी गई थी परोसी
सीतापुर : पिसावां ब्लॉक के सहियापुर के शिक्षक को अपनी शादी की पार्टी देना महंगा पड़ गया। मेन्यू के मुताबिक विद्यालय में तहरी बनी थी, लेकिन शिक्षक ने स्टॉफ व बच्चों को लजीज पनीर की सब्जी व पूड़ी परोसी गई थी। प्रकरण संज्ञान में आने पर डीसी एमडीएम से इसकी जांच कराई गई। जांच में प्रतिबंध के बावजूद पूड़ी सब्जी की दावत देने वाले शिक्षक व प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय (primary school) सहियापुर में तैनात सहायक अध्यापक (Assistant teacher) उदयभान सिंह की हाल में शादी हुई थी। शादी में शिक्षक ने स्टॉफ को आमंत्रित किया था, लेकिन उरई जनपद दूर होने के कारण शिक्षक उदयभान की शादी में शामिल नहीं हो सके थे। शादी के बाद वापस आने पर उदयभान ने साथी शिक्षकों को दावत दी। 16 मार्च को विद्यालय में मेन्यू के मुताबिक तहरी बननी थी। उदयभान खाने की सामग्री लेकर बाजार से आया था और उसी दिन पनीर की सब्जी व पूड़ी स्कूल में बनी। पूड़ी व सब्जी शिक्षकों के साथ ही विद्यालय में मौजूद 85 बच्चों को परोसी गई थी। इस पर बीएसए अजय कुमार ने प्रधानाध्यापक सुशील कुमार व सहायक अध्यापक (Assistant teacher) उदयभान सिंह को निलंबित कर दिया है। स्कूल में शादी की पार्टी देना शिक्षक को पड़ गया भारी प्रतिबंध के बावजूद पनीर की सब्जी व पूड़ी गई थी परोसी
परिषदीय स्कूल (Council school) के बच्चों को 'पनीर और पूड़ी' खिलाने में नपे दो शिक्षक, प्रतिबंध के बावजूद पनीर की सब्जी व पूड़ी गई थी परोसी
Reviewed by Anonymous
on
March 23, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 23, 2018
Rating:

No comments: