Search This Blog

दिल्ली पुलिस (Delhi police) और केंद्रीय बलों (Central forces) में भर्ती को करें आवेदन, दो अप्रैल 2018 आवेदन की अंतिम तिथि

दिल्ली पुलिस (Delhi police) और केंद्रीय बलों (Central forces) में भर्ती को करें आवेदन, दो अप्रैल 2018 आवेदन की अंतिम तिथि


इलाहाबाद : दिल्ली पुलिस सहित केंद्रीय बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। दिल्ली पुलिस में दारोगा के 150 पदों और केंद्रीय बलों में दारोगा के 1073 पदों पर भर्ती होगी। SSC दो अप्रैल 2018 को शाम पांच बजे तक आवेदन लेगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक दिल्ली पुलिस में दारोगा भर्ती के लिए पुरुष वर्ग में 97 पदों और महिला वर्ग में 53 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं केंद्रीय बलों में CRPF में दारोगा के 274, BSF  में 508, आइटीबीपी में 85, एसएसबी में 206 यानी कुल 1073 पदों पर और पूर्व सैनिक कोटे से 107 पदों पर भर्ती होनी है। CRPF में पदों की संख्या अभी SSC ने जारी नहीं की है। परीक्षा का प्रथम पेपर चार से 10 जून तक और द्वितीय पेपर एक दिसंबर 2018 को अनुमानित है। आवेदन के लिए SSC ने 20 से 25 वर्ष तक की आयु निर्धारित की है और आयु की गणना एक अगस्त 2018 से की जाएगी। सभी पदों के लिए किसी विश्वविद्यालय या इसके समकक्ष संस्थान से कम से कम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। SSC ने कहा है कि भर्ती के लिए रिक्त पदों में बदलाव भी हो सकता है। किसी प्रकार के बदलाव की सूचना SSC की वेबसाइट पर दी जाएगी।
policde
दिल्ली पुलिस (Delhi police) और केंद्रीय बलों (Central forces) में भर्ती को करें आवेदन, दो अप्रैल 2018 आवेदन की अंतिम तिथि दिल्ली पुलिस (Delhi police) और केंद्रीय बलों (Central forces) में भर्ती को करें आवेदन, दो अप्रैल 2018 आवेदन की अंतिम तिथि Reviewed by Anonymous on March 04, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.