लोअर सबॉर्डिनेट (Lower subordinate) परिणाम अब तक जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने उप्र लोकसेवा आयोग पर धरना दिया
लोअर सबॉर्डिनेट (Lower subordinate) परिणाम अब तक जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने उप्र लोकसेवा आयोग पर धरना दिया
इलाहाबाद : लोअर सबॉर्डिनेट (Lower subordinate) परीक्षा 2015 के अंतिम परिणाम और पीसीएस 2016 (मुख्य) परीक्षा परिणाम अब तक जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उ.प्र. लोकसेवा आयोग (U.P. public service Commission) पर धरना दिया। अभ्यर्थियों का कहना था कि लोअर सबॉर्डिनेट (Lower subordinate) के साक्षात्कार (Interview) के एक महीने बाद भी परिणाम न आने से संशय की स्थिति बनी हुई है। आयोग पर पहुंचे दुर्गेश मिश्र, शिवम सिंह, हिमांशु पांडेय, प्रियेश पाल, दिवाकर त्रिपाठी आदि अभ्यर्थी काफी देर तक वहीं डटे रहे। इन सभी का कहना था कि उप्र लोकसेवा आयोग (U.P. public service Commission) की लेटलतीफी हर परीक्षा और उसके परिणाम में होने लगी है। यह स्थिति प्रतियोगियों के भविष्य के लिहाज से ठीक नहीं। आयोग से मांग किया कि दोनों परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करे। आयोग ने लोअर सबॉर्डिनेट 2015 का साक्षात्कार चार जनवरी से 23 फरवरी 2018 तक कराया था। इसके बाद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है।
लोअर सबॉर्डिनेट (Lower subordinate) परिणाम अब तक जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने उप्र लोकसेवा आयोग पर धरना दिया
Reviewed by Anonymous
on
March 21, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 21, 2018
Rating:

No comments: