रेलवे (Railways) निकालेगा अभी और 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
रेलवे (Railways) निकालेगा अभी और 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश मे है तो हम आप के लिए नौकरी सालूशन वेबसाइट ले कर आए है नौकरीसालूशन.इन्फो पर आप को सभी प्रकार की सरकारी नौकरी से सम्बंधित सभी जानकारी मिलेगी। यहाँ पर आप को सरकारी नौकरी , रिजल्ट ,सिलेबस और एडमिट कार्ड की भी जानकारी मिलेगी।
रेलवे में नौकरी (Job in railway) करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए रेलवे पहले से ही 90 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती कर रहा है। अब एक बार फिर रेलवे इसी साल करीब 62 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन निकालने वाला है। जिन पदों पर नियुक्ति होगी उसमें गुड्स गार्ड, टीसी, रिजर्वेशन क्लर्क आदि के पद शामिल है। इन भर्तियों के लिए जल्द ऐलान हो सकता है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा।
रेलवे (Railways) के लिए होने वाली यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। जिसके लिए 1 घंटे का समय होगा। पेपर में कुल 75 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत नंबर लाने होंगे। हालांकि क्वालिफाइंग मार्क्स ओबीसी और एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी के लिए 25 प्रतिशत रखे गए हैं। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजा जाएगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
रेलवे भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार 9वीं और 10वीं की किताबों को देख सकते हैं। मैथ्स के लिए उम्मीदवार नंबर सिस्टम, प्रतिशत, हानि-लाभ, सिंपल और कपाउंड इंटरेस्ट, एलजेब्रा पर अपनी पकड़ मजबूत करें।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए योग्यतापुरुष उम्मीदवारों के लिए
1. एक बार में 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
2. 4 मिनट 15 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए योग्यता
महिला उम्मीदवारों के लिए
1. एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी।
2. 5 मिनट 40 सेकेंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा से करीब 2 हफ्ते पहले ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। यह एडमिट कार्ड संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में आपका एग्जाम सेंटर, परीक्षा की तिथि, शिफ्ट सभी जानकारियां होंगी।
रेलवे (Railways) निकालेगा अभी और 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जान लें क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:

No comments: