परीक्षा समय में स्कूल बंद (School closed), प्रधानाध्यापिका निलंबित (Principal suspended)
प्रतापगढ़ : पढ़ाई के स्तर और स्कूल खुलने को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद (Basic education council) के स्कूलों पर तो सवाल उठते ही रहते हैं लेकिन यह मामला वार्षिक परीक्षा में लापरवाही बरते जाने का है। वह भी डीएम के गोद लिए हुए स्कूल में। परीक्षा का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को स्कूल में ताला बंद मिला तो वे हतप्रभ रह गए। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर सहायक अध्यापिका (Assistant teacher) का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
इन दिनों परिषदीय स्कूलों (Council schools) में वार्षिक परीक्षा चल रही है। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर को डीएम ने गोद ले रखा है। 19 मार्च से शुरू हुई वार्षिक परीक्षा में इस विद्यालय में मनमानी की शिकायत मिल रही थी। स्कूल सुबह नौ बजे खुलने का समय निर्धारित है। गुरुवार को कक्षा तीन से पांच तक हमारा परिवेश की लिखित व व मौखिक परीक्षा थी। बीएसए बीएन सिंह सुबह 9:15 बजे इस विद्यालय में पहुंचे तो सिर्फ शिक्षामित्र (shikshaamitr) मौजूद थे। सभी कमरों में ताला बंद था। बच्चे इधर-उधर घूम रहे थे। बीएसए ने यहां बच्चों को इकट्ठा कर प्रार्थना कराई। लगभग साढ़े नौ बजे प्रधानाध्यापिका सुधा त्रिपाठी विद्यालय पहुंचीं। देर से आने और परीक्षा समय पर शुरू न कराने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका पर नाराजगी जताते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
परीक्षा समय में स्कूल बंद (School closed), प्रधानाध्यापिका निलंबित (Principal suspended)
Reviewed by Anonymous
on
March 23, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 23, 2018
Rating:

No comments: