यूपी के शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करेगी भाजपा सरकार: सीएम योगी
लखनऊ। आज शिक्षामित्रों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न सिर्फ मिला, बल्कि अपने भविष्य के बारे में बात भी रखी। सीएम योगी जी ने हर बात को सुना और सार्थक आश्वासन भी दिया। सीएम योगी बोले सभी शिक्षामित्र मन लगाकर शिक्षण कार्य करें, उनका भविष्य हमारी सरकार सुरक्षित कर देगी। सीएम योगी से मुलाकात के बाद शिक्षामित्र काफी खुश नजर आये। सीएम से 5 सदस्यीय शिष्टमंडल की इस वार्ता को शिक्षामित्र सार्थक मान रहे है।
मिली खबर के मुताबिक सीएम योगी ने मूल विद्यालय में वापसी के साथ ही मानदेय वृद्धि पर भी पूरा आश्वासन दिया। कहा कि हमारी सरकार 25 जुलाई के सुप्रीमकोर्ट के आदेश का पालन करने के साथ ही शिक्षामित्रो का भविष्य सुरक्षित करने को नई नियमावली पर काम कर रही है। सीएम योगी ने आज उदारतापूर्वक व सहानुभूति के साथ शिक्षामित्र संघ के साथ वार्ता की और शिक्षामित्रो का भविष्य सुरक्षित करने का आश्वासन की दिया। शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि की मांग पर उन्होने कहा कि हमें मालूम है कि आपका मानदेय कम है आप थोड़ा धैर्य रखें आपका मानदेय जल्द ही बढ़ेगा। सीएम बोले हमारी सरकार एक ऐसी नियमावली पर विचार कर रही है, जिससे उसमें कोई कानूनी अड़चन ना आये और शिक्षामित्रों का भविष्य भी सुरक्षित हो जाय।शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल में उमा देवी, अर्चना तिवारी, संदीप दत्त, उबैद अहमद सिद्दीकी व दीपाली निगम शामिल रहे।
यूपी के शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करेगी भाजपा सरकार: सीएम योगी
Reviewed by Anonymous
on
April 19, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
April 19, 2018
Rating:

No comments: