Search This Blog

ताकि कर्मचारियों शिक्षकों को मिल जाए मार्च का वेतन, आदेश किया जारी

ताकि कर्मचारियों शिक्षकों को मिल जाए मार्च का वेतन, आदेश किया जारी


लखनऊ : शासन ने प्रदेश के सभी कोषागारों को निर्देश दिया है कि बजट आवंटन की प्रत्याशा में वे राज्य कर्मचारियों, UP basic shiksha parishad/ बेसिक शिक्षा परिषद /सहायताप्राप्त शिक्षण संस्थानों/ विश्वविद्यालयों/ चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षण व शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को मार्च के वेतन का भुगतान अप्रैल में सुनिश्चित करें। वित्त विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया है। 1शासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट के लिए वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के लिए दिशानिर्देश तो दे दिये हैं लेकिन उसे यह आदेश इसलिए देना पड़ा है क्योंकि संभव है कि कुछ विभागाध्यक्षों/नियंत्रक अधिकारियों द्वारा आहरण एवं वितरण अधिकारियों तथा कोषागारों को अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते तक वेतन की धनराशि न आवंटित की जा सके। कर्मचारियों को मार्च का वेतन मिलने में कोई अड़चन न आए, इसलिए यह आदेश जारी किया गया है।

ताकि कर्मचारियों शिक्षकों को मिल जाए मार्च का वेतन, आदेश किया जारी ताकि कर्मचारियों शिक्षकों को मिल जाए मार्च का वेतन, आदेश किया जारी Reviewed by Anonymous on April 01, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.