यूपी बोर्ड के 1660 मेधावियों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान
इलाहाबाद : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के 1660 मेधावियों को चिह्न्ति किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर मेधावियों को पारितोषिक और अन्य सुविधाएं दिलाने के संबंध में मंथन कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहले ही एलान कर चुके हैं कि मेधावियों के गांव को पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा। 1यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बीते माह 29 अप्रैल को जारी हुआ था। ठीक एक माह बाद मेधावियों को सम्मानित करने का एलान हुआ है। आयोजन डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में होगा। इसके लिए हर जिले के हाईस्कूल व इंटर में टॉप करने वाले दस-दस मेधावियों को आमंत्रित किया जा रहा है। सभी 75 जिलों में ऐसे मेधावियों की तादाद 1660 है। 1इस मौके पर टॉपर्स को और क्या सौगातें दी जाए इस पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। यूपी बोर्ड के अलावा सीआइएससीई के मेधावियों को बुलाने की योजना है, वहीं सीबीएसई इंटर का रिजल्ट भी शनिवार को आ रहा है, संभव है कि इसके भी मेधावियों को भी साथ ही सम्मानित किया जाए। हालांकि सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट आयोजन के बाद आना है।
यूपी बोर्ड के 1660 मेधावियों का मुख्यमंत्री करेंगे सम्मान
Reviewed by Anonymous
on
May 26, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 26, 2018
Rating:

No comments: