डीएलएड और बीटीसी संस्कृत की निरस्त परीक्षा 21 को, कार्यक्रम जारी

इलाहाबाद : डीएलएड व बीटीसी की संस्कृत विषय की निरस्त परीक्षा अब 21 मई को होगी। प्रथम सेमेस्टर का इम्तिहान देने वाले करीब दो लाख से अधिक प्रशिक्षुओं को तय केंद्रों पर दोबारा परीक्षा देनी होगी। इम्तिहान निरस्त होने का कारण प्रथम सेमेस्टर में तीसरे सेमेस्टर के सवाल पूछे गए थे। 1जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानि डायट व निजी कालेजों में बीते एक से 10 मई तक डीएलएड व बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षाएं कराई गईं। तीन मई को बीटीसी 2013, 2014, 2015 व डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर के सप्तम प्रश्नपत्र संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि प्रश्नपत्र तय पाठ्यक्रम पर आधारित नहीं था। पहले सेमेस्टर में तीसरे सेमेस्टर के प्रश्न आए। संस्कृत के प्रश्नपत्र में कुल 18 प्रश्न पूछे गए थे, जो बहुविकल्पीय व लघु व दीर्घ उत्तरीय थे। यह प्रकरण जांच में सही मिला। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि तीन मई की संस्कृत की परीक्षा 21 मई को दोबारा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी। जांच में पाया कि संस्कृत विषय के प्रथम सेमेस्टर में 18 प्रश्नों में से 11 सवाल तीसरे सेमेस्टर के पाठ्यक्रम पर आधारित थे। इस पर प्रश्नपत्र बनाने वालों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
कंप्यूटर परीक्षा की तारीख तय नहीं
प्रतापगढ़ व कानपुर जिले में कंप्यूटर विषय की परीक्षा भी दोबारा होनी है। मुख्यालय को मिली रिपोर्ट के अनुसार प्रतापगढ़ के एक केंद्र पर प्रशिक्षुओं के दो गुटों में मारपीट हुई जिससे परीक्षा ठीक से नहीं हुई। कानपुर जिले के एक केंद्र पर फ्लाइंग स्क्वायड को प्रशिक्षुओं ने कमरे में कैद कर दिया था, क्योंकि वह नकल होने पर नाराज हुए थे। इसका संज्ञान लेकर दोनों जिलों में दोबारा परीक्षा होगी। इसकी तारीख जल्द निर्धारित होगी।

Reviewed by Anonymous
on
May 13, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 13, 2018
Rating:

No comments: