कुशीनगर : भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन व एनपीएस कटौती की मांग को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
कुशीनगर : भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन व एनपीएस कटौती की मांग को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
कुशीनगर: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल
मंगलवार को प्रभारी बीएसए व लेखाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मांगों
से जुड़ा एक ज्ञापन सौंप, चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर धरना-प्रदर्शन
किया जाएगा। ज्ञापन में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह सात से
पूर्वान्ह 11 बजे तक करने, शीघ्र एनपीएस कटौती करने आदि की मांग की गई है।
इससे पूर्व शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालय रवींद्रनगर धूंस परिसर में बैठक
की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि नए
शिक्षकों की एनपीएस कटौती नहीं हो रही, जबकि अन्य जनपदों में यह कटौती शुरू
है। बकाया वेतन बिल लेखा कार्यालय में जमा होने के बाद भी अब तक भुगतान
नहीं हुआ है। शुक्ल ने कहा कि भीषण गर्मी व लू को देखते हुए विद्यालयों का
समय सुबह सात से पूर्वान्ह 11 बजे तक किया जाए। बैठक को मंडल महामंत्री
राजेश तिवारी, संगठन मंत्री संदीप राय, सुनील सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन ब्लाक अध्यक्ष अनिल मिश्र ने किया। इस अवसर पर रामकुमार मिश्र, अजय
तिवारी, अमिताभ मणि, महेश कर्णधार, अमिताभ पटेल, दिलीप सिंह, दिलीप
पांडेय, सुनील पांडेय, शरद आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर : भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय परिवर्तन व एनपीएस कटौती की मांग को लेकर बीएसए से मिला प्रतिनिधिमंडल
Reviewed by Anonymous
on
May 09, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 09, 2018
Rating:
No comments: