Search This Blog

ALLAHABAD: केंद्रों का संचालन ठीक से न करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर लटकी तलवार

ALLAHABAD: केंद्रों का संचालन ठीक से न करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर लटकी तलवार


केंद्रों का संचालन ठीक से न करने, लगातार अनुपस्थित रहने, तैनाती क्षेत्र में निवास न करने, दस्तावेज में फर्जी विवरण दर्ज करने वाली तकरीबन 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की नौकरी पर तलवार लटक रही है। इनकी बर्खास्तगी की दिशा में कार्रवाई चल रही है। जल्द ही इन सबकी सेवा समाप्त हो सकती है। 1कामकाज में गड़बड़ी करने के आरोप में 54 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा जनवरी 2018 से अब तक समाप्त की जा चुकी हैं। एक सहायिका की सेवा इसी तीन अक्टूबर को समाप्त की गई है। जिनकी सेवाएं खत्म की जा चुकी हैं, उसमें बगई खुर्द केंद्र की कार्यकर्ता सरोज गौड़, गंगौर केंद्र की मिनी कार्यकर्ता माधुरी देवी, बेलवा केंद्र (फूलपुर) की कार्यकर्ता रामा देवी, टकटैया केंद्र की कार्यकर्ता कल्पना पांडेय, मुंगारी केंद्र की सहायिका मंजू देवी, खजुरी केंद्र की सहायिका सीता देवी शामिल हैं। चक काशीराम केंद्र की सहायिका ऊषा देवी, त्रिलोकपुर केंद्र की मिनी कार्यकर्ता सरिता सरोज, बाहाडीह केंद्र की कार्यकर्ता सुधा शर्मा, मालापुर केंद्र की सहायिका मंजू, बांका जलालपुर केंद्र की कार्यकर्ता सरोज मौर्या, गधिना प्रथम केंद्र की कार्यकर्ता कांती सिंह आदि शामिल हैं। तीन अक्टूबर को मंसूराबाद केंद्र की सहायिका सोना देवी की सेवा फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के कारण समाप्त की गई। वहीं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों की 20 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नौकरी समाप्त करने की कार्रवाई चल रही है। रिक्त पदों में कई पर जल्द नई नियुक्तियां भी होंगी।
ALLAHABAD: केंद्रों का संचालन ठीक से न करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर लटकी तलवार ALLAHABAD: केंद्रों का संचालन ठीक से न करने वाली 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पर लटकी तलवार Reviewed by CNN World News on October 09, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.