सीतापुर सड़क हादसे में दो परिषदीय शिक्षकों की हुई मौत, स्कूल जाते वक्त मैजिक में बाइक में मारी टक्कर Primary Ka Master District News Channel,
सीतापुर सड़क हादसे में दो परिषदीय शिक्षकों की हुई मौत, स्कूल जाते वक्त मैजिक में बाइक में मारी टक्कर Primary Ka Master District News Channel,
सीतापुर जिले में हमीरपुर मार्ग पर मोहनापुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे स्कूल जा रहे बाइक सवार दो शिक्षकों को मैजिक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि शिक्षका की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
औरया जिले के थाना उमरी के ग्राम किसनपुर निवासी शिक्षका अंजू तथा कमलापुर थाना इलाके के गांव चितरेहटा निवासी राजेंद्र पुत्र गंगाराम प्राथमिक विद्यालय भाहुर में तैनात थे। दोनों शिक्षक रोजाना कमलापुर से बाइक से विद्यालय आते जाते थे।
मंगलवार को सुबह एक ही बाइक से स्कूल जा रहे दोनों शिक्षकों को थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार मैजिक ने ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक दोनों को इलाज के लिये सीएचसी कमलापुर ले जाया जाता तब तक राजेंद्र की मौत हो गयी। गंभीर हालत मे घायल शिक्षिका अंजू को सीएचसी कमलापुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही शिक्षका अंजू ने भी दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया कि मैजिक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दो शिक्षकों की मौत की खबर पाकर शिक्षक नेताओं का थाने मे जमावड़ा लग गया।
सीतापुर सड़क हादसे में दो परिषदीय शिक्षकों की हुई मौत, स्कूल जाते वक्त मैजिक में बाइक में मारी टक्कर Primary Ka Master District News Channel,
Reviewed by CNN World News
on
January 02, 2019
Rating:
Reviewed by CNN World News
on
January 02, 2019
Rating:

No comments: