69000 शिक्षक भर्ती (डबल बेंच) कोर्ट अपडेट सीतापुर टीम की कलम से
*69000 शिक्षक भर्ती (डबल बेंच)*
*कोर्ट अपडेट*
*दिनाँक- 29/05/2019*
*सीतापुर टीम*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
प्रदेश के सभी टेट पास शिक्षामित्र साथियों जैसा कि आप को पता है,आज डबल बेंच की सुनवाई पे छोटा सा विराम लगा। और ऑर्डर को अन्तरिम आदेश पे रिजर्व कर दिया गया। जिसको कि कल 30 मई या 31 मई को सुनाया जायेगा।
*कोर्ट रूम में सुनवाई का सार*
साथियों लगभग 11 बजे से सर्वप्रथम बी एड को लेकर सुनवाई शुरू हुई ,जो कि अपने केश में टैग था। उसके पश्चात 12.30 से अपना केश शुरू हुआ और स्टेट की तरफ से प्रसांत चंद्रा जी ने सिंगल बेंच की तरह से डबल बेंच में भी शिक्षामित्रों की गाथा पढ़नी शुरू की। वही पुराना अंदाज। वही योग्य अयोग्य का पुराना पाठ। फिर उसी बीच सरकार की तरफ से ए जी राघवेन्द्र सिंह जी भी जोश में उठे और चंद्रा जी के साथ मिलकर स्टे लेने का दबाव बनाया। माननीय कोर्ट से यही कहने लगे कि सिंगल बेंच के ऑर्डर पे स्टे दे दीजिए।

*लेकिन आज अपने तरफ के अधिवक्ताओं की भी एकजुटता देखने लायक थी। सभी वकीलो ने सरकार की दलील का विरोध किया और सरकार के मंसूबों पे पानी फेर दिया।*
*लंच के बाद 2.15 बजे से पुनः सुनवाई शुरू हुई। और उपेन्द्र मिश्रा जी ने,एच एन सिंह ने ,परिहार सर ने,तथा एल पी मिश्रा जी ने क्रम वार बहस शुरू हुई। और अपनी तरफ के सभी अधिवक्ताओं ने आज अपना कोर्ट में 100% दिया। और आपस मे सामंजस्य बिठाकर बहस की। जिस को जज साहब भी बहुत ध्यान से सुन रहे थे। और बिना कमेन्ट के उन तथ्यों को साक्ष्यों के सहित भली भांति समझ रहे थे।
*सीतापुर टीम की तरफ से सीनियर एडवोकेट श्री एच जी एस परिहार जी ने एल पी मिश्रा जी से पहले बहस की। और कोर्ट में कुछ ऐसे तथ्य रखे ।जिसकी तारीफ एच एन सिंह ने भी की। और कहा यह चीजे मुझसे भी छूट गयी थी। जिसको आपने पूरा किया।* मिश्रा जी के बोलने के बाद तुरन्त ए जी खड़े हो गए और फिर से स्टे की मांग रखी। जिसकी हमारे अधिवक्ताओं ने फिर से एक सुर में जमकर साक्ष्यों सहित विरोध किया। महाधिवक्ता ने कहा कि आप अन्तरिम आदेश दे दीजिए जिससे कि हम रिजल्ट जारी कर सके। और शिक्षामित्रों के लिए 15 से 20 हजार पद रिजर्व कर दीजिए। इसका भी अपने अधिवक्ताओं ने विरोध किया।
*इसके पश्चात दोनों जजो ने पूरे मामले को अन्तरिम आदेश पे रिजर्व कर लिया। और ओपन कोर्ट में कल दिनाँक 30 मई या 31 मई को सुनाने को कहा।
*सम्भावित ऑर्डर*
साथियों आप लोग बिल्कुल भी परेशान मत हो ऑर्डर 40%,45%या 0 पासिंग मार्क पे आने के पूरे चान्स है। 60, 65 वाले ,ऑर्डर न आने तक ही खुश हो लें,इसके बाद उनको हँसने का मौका नही मिलेगा।
कोर्ट रूम में याची लाभ जैसी कोई भी बात नही हुई थी। इस लिए आप लोग बिल्कुल भी परेशान मत होइये।
*सभी लोग अपने अपने आराध्य देवता का स्मरण करें। हम सिंगल बेंच में भी जीते थे,और डबल बेंच में भी जीतेंगे।*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
*सीतापुर टीम*
69000 शिक्षक भर्ती (डबल बेंच) कोर्ट अपडेट सीतापुर टीम की कलम से
Reviewed by CNN World News
on
May 30, 2019
Rating:
Reviewed by CNN World News
on
May 30, 2019
Rating:

No comments: