Search This Blog

न्यूज़ बीपीएड इलाहाबाद हाईकोर्ट

न्यूज़ बीपीएड इलाहाबाद हाईकोर्ट:



न्यूज़ बी पी एड इलाहाबाद हाईकोर्ट.....
साथियो अवमानना की डेट कल यानि 17-7-19 को लगी है उम्मीद है कल केस की सुनवाई हो जायेगी
क्योंकि अपना केस 9 नम्बर है और सम्भवता कल यानि बुधवार को सर्व प्रथम लिस्ट की ही सुनवाई प्रारम्भ होगी।।
   कल की सुनवाई और अवमानना का अभी कोई बिशेष मतलब इस लिए नही है क्योंकि हम सभी का मामला देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में सरकार के द्वारा ले जाया गया है।।
   लेकिन कल अवमानना की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई के लिए मददगार हो सकता है
कारण ये है 15 मई को सरकार सुप्रीम कोर्ट गयी थी गर्मी की छुट्टी की वजह से कोर्ट बन्द था जिसकी वजह से अवमानना की सुनवाई नही हो पायी थी और अभी हाईकोर्ट में सरकार के द्वारा अवमानना कोर्ट में सुप्रीमकोर्ट का ऐफिडेविट नही दिया गया है उम्मीद है कल ये ऐफिडेविट लगा देगें।।
जिससे सुप्रीम कोर्ट में अपने तरफ से भी पैरवी करके डेट लगवाने की कोसिस की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट का केस डिफेक्ट में है जिसे क्लीयर करवाने के लिए सरकार के पास 90 दिन का समय होता है आज 61 दिन हो चुके है बचे हुए 29 दिन के अंदर सरकार को डिफेक्ट क्लीयर करवाना होगा
उम्मीद है इसी 29 दिन के अंदर किसी भी दिन सुप्रीम कोर्ट में डेट लग सकती है।।
अपनी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पूरी तैयारी की जा रही है एवम् अच्छे से अच्छे वकील हायर करने की कोसिस है।।
सुप्रीम कोर्ट में हम इस स्तर की तैयारी और वकील हायर करने की कोसिस में लगे है कि एक या दो डेट में ही केस का निपटारा हो जाये और हम सभी वहा भी जीत दर्ज कर सके।।
आप सभी निश्चिन्त रहे सुप्रीम कोर्ट से जीतने के बाद सरकार के पास बेरोजगारो को परेसान करने उनके मान सम्मान और अधिकार के साथ खेलने का कोई रास्ता नही बचेगा और किसी भी कीमत पे इन्हें भर्ती करनी ही पड़ेगा।।
   मैं तो अपनी तरफ से पूरी ईमानदारी और शिद्द्त के साथ मेहनत कर रहा हूँ अगर आप सभी का साथ रहा तो भर्ती पूरी करवा के ही दम लूँगा।।
आगे की जो सूचना होगी आप सभी को प्रेषित की जायेगी।।
आपके संघर्षों का साथी।
आपका भाई।।
धीरेन्द्र यादव(प्रदेश अध्यक्ष)
बी पी एड संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश।।
न्यूज़ बीपीएड इलाहाबाद हाईकोर्ट न्यूज़ बीपीएड इलाहाबाद हाईकोर्ट Reviewed by CNN World News on July 16, 2019 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.