Railway jobs:रेलवे ने ग्रुप सी और डी (Group C and D), भर्ती में आयु सीमा बढ़ाई
रेल मंत्री पीयूष गोयल के ट्विटर और फेसबुक पर लाखों युवाओं द्वारा विरोध जताने के बाद रेलवे बोर्ड ने ग्रुप सी और डी (Group C and D) की सभी श्रेणियों में आयु सीमा बढ़ा दी है। इससे रेलवे के 50 हजार से अधिक अप्रेंटिस सहित लाखों युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा।रेल मंत्रलय की प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप सी
(Group C) के सहायक लोको पॉयलेट (Loco poylet) व तकनीशियन पद के लिए सामान्य कोटे की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़कार 30 साल, ओबीसी 31 से बढ़ाकर 33 और एससी-एसटी की 33 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है।रेलवे बोर्ड (Railway board) ने पहली बार ग्रुप डी के तकनीशियन पदों (Technician positions) के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता में 10वीं के साथ आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र) को भी अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद ग्रुप डी के पदों पर उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं को परीक्षा में बैठने से रोकना है।
Railway jobs:रेलवे ने ग्रुप सी और डी (Group C and D), भर्ती में आयु सीमा बढ़ाई
Reviewed by Anonymous
on
February 20, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
February 20, 2018
Rating:

No comments: