भर्ती (BhartI) एक, नियुक्ति दो टुकड़ों में: नौ विषयों के अभ्यर्थी साल भर से कर रहे नियुक्ति का इंतजार
भर्ती (BhartI) एक, नियुक्ति दो टुकड़ों में: नौ विषयों के अभ्यर्थी साल भर से कर रहे नियुक्ति का इंतजार
इलाहाबाद : उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (Higher education service commission) ने विज्ञापन 46 के शेष अभ्यर्थियों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी बैठक में इस रुकी हुई प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पत्रवली मांगी गई है, लेकिन एक साल के लंबे इंतजार ने अभ्यर्थियों के अध्ययन की तारतम्यता बाधित कर दी है। साथ ही इसी भर्ती में 34 विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति (Appointment of candidates) हो जाने से अब तक वंचित अभ्यर्थियों की मनोदशा पर विपरीत प्रभाव भी पड़ा है। एक साल पहले जब आयोग से विज्ञापन 46 के तहत रसायन विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (Interview) हो रहा था तभी प्रदेश सरकार के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी। कई अभ्यर्थियों के साक्षात्कार (Interview) होने के बाद इसी विषय के अन्य अभ्यर्थी रह गए थे। अब आयोग ने आगामी बैठक में भर्ती संबंधित पत्रवली मंगाकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इसमें जिन अभ्यर्थियों को शामिल होना है उनमें कुंठा व्याप्त है। अभ्यर्थियों का कहना है जिस भर्ती में 34 विषयों के साक्षात्कार हो चुके थे और सफल लोगों को नियुक्ति भी मिल गई थी उसी भर्ती में नौ विषयों के अभ्यर्थी अभी दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में कुंठित मन से साक्षात्कार (Interview) में शामिल होना स्वाभाविक है। गौरतलब है कि आयोग की ओर से 1652 सहायक प्रोफेसर भर्ती (Assistant professor recruitment) में 34 विषय के लिए साक्षात्कार (Interview) और काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित कर उन्हें नियुक्ति दे दी गई जबकि रसायन विज्ञान के साक्षात्कार के बीच ही भर्ती की आगे की प्रक्रिया रोक दी गई थी। आयोग का पुनर्गठन होने पर अब इसे चालू किया जा रहा है।
भर्ती (BhartI) एक, नियुक्ति दो टुकड़ों में: नौ विषयों के अभ्यर्थी साल भर से कर रहे नियुक्ति का इंतजार
Reviewed by Anonymous
on
March 26, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 26, 2018
Rating:

No comments: