Search This Blog

यूपी बोर्ड (UP Board): ए कॉपी गायब जंचने आई बी कॉपी

यूपी बोर्ड  (UP Board): ए कॉपी गायब जंचने आई बी कॉपी

लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Examination) में हुई नकल व गड़बड़ी के मामले अब मूल्यांकन में सामने आ रहे हैं। उदाहरण के तौर पर राजधानी लखनऊ में एक केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान कुछ परीक्षार्थियों की ए की जगह बी कॉपियां बंडल से निकली हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान केंद्र (Center during the exam) में गड़बड़ी होने की आशंका जताई जा रही है।
कॉपियों में हेरफेर का यह मामला राजधानी के राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र (State Inter College Evaluation Center) में पकड़ा गया है। यहां गोमती इंटर कॉलेज अतरौला रोड अलीगढ़ के पांच छात्रों की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की कॉपियों में ए कॉपी गायब मिली। इसे देख परीक्षक भी हैरत में पड़ गए। नियम यह है कि परीक्षा के दौरान ए कॉपी भरने पर ही बी कॉपी दी जाती है। परीक्षा पूरी होने पर ए कॉपी के साथ बी कॉपी को संलग्न करके जमा किया जाता है।
यूपी बोर्ड (UP Board): ए कॉपी गायब जंचने आई बी कॉपी यूपी बोर्ड  (UP Board): ए कॉपी गायब जंचने आई बी कॉपी Reviewed by Anonymous on March 26, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.