Search This Blog

NEET सीबीएसई (CBSE) और राज्य बोर्ड के साङो पाठ्यक्रम पर

NEET सीबीएसई (CBSE) और राज्य बोर्ड के साङो पाठ्यक्रम पर


देश के मेडिकल कालेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा 11वीं एवं 12वीं कक्षा की एनसीईआरटी (CBSE) तथा राज्य बोर्ड के साङो पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह बात कही। जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में कहा, नीट 2018 परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा और इस वर्ष भाषा के रूप में उर्दू को भी शामिल किया गया है। नीट परीक्षा में सभी भाषाओं में समान प्रश्न पत्र होंगे। इन भाषाओं में अंग्रेजी, हंिदूी, उर्दू, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, तमिल और तेलगू शामिल हैं । नीट इस साल 6 मई को होगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च तक चलेगी। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। आयोजन स्थलों पर छात्रों की पहुंच आसान बनाने के लिए पहले के 107 के मुकाबले इस साल 150 केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नीट परीक्षा के लिए 43 नए केंद्रों को मंजूरी दी गई है। उत्तर प्रदेश में तीन नए केंद्रउत्तर प्रदेश में तीन केंद्र इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ में, उत्तराखंड के रूड़की में, पंजाब के अमृतसर में, पश्चिम बंगाल में तीन नए केंद्र बर्धवान, हुगली और उत्तरी 24 परगना में और राजस्थान के बिकानेर में एक एक नया केंद्र होगा। महाराष्ट्र में नीट परीक्षा के लिए छह नए केंद्र और ओडिशा में चार नए केंद्र बनाए गए हैं।
1
NEET सीबीएसई (CBSE) और राज्य बोर्ड के साङो पाठ्यक्रम पर NEET सीबीएसई (CBSE) और राज्य बोर्ड के साङो पाठ्यक्रम पर Reviewed by Anonymous on March 03, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.