शिक्षक (Teacher) समाज का करता है मार्गदर्शन: बीएसए (BSA)
जिला बेसिक अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह जीवन के अंतिम सांस तक समाज का मार्गदर्शन करता है। वे बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक लिपिक चिंतामणि तिवारी के सेवानिवृत्त हो जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने चिंतामणि को रामायण और साल देकर सम्मानित किया और उनके सुखमय जीवन की कामना की। चिंतामणि ने जनपद स्थापना से अब तक के सहयोग के लिए शिक्षकों और गैर शिक्षक स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ एचके मिश्र, केके यादव मौजूद रहे।
शिक्षक (Teacher) समाज का करता है मार्गदर्शन: बीएसए (BSA)
Reviewed by Anonymous
on
March 03, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 03, 2018
Rating:

No comments: