UP BED: 11 अप्रैल को होगी BED प्रवेश परीक्षा (entrance examinations), ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए 15 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन
UP BED: 11 अप्रैल को होगी BED प्रवेश परीक्षा (entrance examinations), ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए 15 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन
लखनऊ : बीएड के दो वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अप्रैल को आयोजित होगी। ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इस बार अभ्यर्थियों को कई सहूलियतें दी जा रही हैं। ऑफ कैंपस ऑनलाइन काउंसिलिंग होने से उन्हें काउंसिलिंग सेंटर पर नहीं आना होगा। बीएड के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार भी लखनऊ विश्वविद्यालय को दी गई है। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint entrance examination) के राज्य समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों अपने डाक्युमेंट का वेरीफिकेशन करवाने के लिए काउंसिलिंग सेंटर पर नहीं आना होगा। मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र सहित विभिन्न डाक्युमेंट ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसका ऑनलाइन वेरीफिकेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों से फॉर्म भरते समय अगर कोई गलती हो गई तो उसे ठीक करने का भी मौका दिया जाएगा। उन्हें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में गड़बड़ियां ठीक करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी के माध्यम से लॉगिन व पासवर्ड दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म लविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
UP BED: 11 अप्रैल को होगी BED प्रवेश परीक्षा (entrance examinations), ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए 15 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन
Reviewed by Anonymous
on
March 01, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 01, 2018
Rating:

No comments: