68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 27 मई को: आवेदन करने में ध्यान रखें यह बातें और याद रखें ये तारीखें
आवेदन करने में रखें ध्यान
- दूसरे दौर में सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो टीईटी-2017 के संशोधित परिणाम में पास हुए हैं या पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।
- जो अभ्यर्थी पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
- जिनका आवेदन किसी वजह से निरस्त हो गया था, वे आवेदन कर सकेंगे।
याद रखें ये तारीखें
- 14 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
- 24 मई को वेबसाइट पर मिलेंगे प्रवेश पत्र
- 10:00 बजे सुबह से 27 मई को मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
- 01-01 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न परीक्षा में पूछे जाएंगे
- 05 जून को वेबसाइट पर आंसर-की जारी होगी, 9 जून तक लेंगे आपत्तियां
- 18 जून तक संशोधित आंसर-की आएगी
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 68 हजार 500 सहायक अध्यापकों की भर्ती
के लिए परीक्षा 27 मई को होगी। इसका विज्ञापन बुधवार को जारी होगा और
ऑनलाइन आवेदन 14 मई से लिए जाएंगे। सोमवार को शासन के विशेष सचिव
एस.राजलिंगम से मिले निर्देश के अनुसार सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने
यह सूचना जारी की है। परीक्षा का रिजल्ट 30 जुलाई तक आएगा और एक महीने में
सभी डायट को प्रमाणपत्र भेज दिए जाएंगे।
पहले यह परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। इसके लिए 1.82 लाख अभ्यर्थियों ने
आवेदन किया था। अक्टूबर में हुई टीईटी में आए सवालों पर विवाद के बाद हाई
कोर्ट की सिंगल बेंच ने 14 सवाल रद कर टीईटी का रिजल्ट फिर से जारी करने को
कहा था। इसके कारण परीक्षा टाल दी गई थी। इस निर्णय के खिलाफ सरकार की
याचिका पर डबल बेंच ने दो सवालों को ही गलत माना। इसके आधार पर घोषित
संशोधित रिजल्ट में चार हजार 446 अभ्यर्थी और पास हुए हैं। अब 14 मई से 15
मई की शाम छह बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क 16 मई
तक जमा होगा। अंतिम रूप से आवेदन पूर्ण करने के लिए 17 मई की शाम छह बजे तक
और गलतियां सुधारने के लिए 21 मई तक मौका दिया जाएगा।
68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा 27 मई को: आवेदन करने में ध्यान रखें यह बातें और याद रखें ये तारीखें
Reviewed by Anonymous
on
May 08, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 08, 2018
Rating:

No comments: