Search This Blog

माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य 2011 चयन को लेकर शिक्षकों में दो फाड़

माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य 2011 चयन को लेकर शिक्षकों में दो फाड़


प्रयागराज : प्रदेश भर के अशासकीय माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्यो के चयन परिणाम को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है। लंबे समय बाद हाईकोर्ट से अंतरिम आदेश आने के बाद एक गुट रिजल्ट जारी करने की मांग रहा है, वहीं दूसरा गुट साक्षात्कार में तमाम अनियमितताओं का आरोप लगाकर प्रक्रिया को रद कराने पर अड़ गया है। इस संबंध में शासन व चयन बोर्ड सदस्यों की ओर से जारी कई पत्र सार्वजनिक हुए हैं।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र को वर्ष 2011 के अशासकीय माध्यमिक कालेजों के 955 प्रधानाचार्यो का चयन परिणाम जारी करना है। कई वर्ष बाद पिछले दिनों हाईकोर्ट ने इस संबंध में अंतरिम आदेश दिया है। उसके बाद डॉ. निरंजन सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने चयन बोर्ड अध्यक्ष से मिलकर परिणाम जल्द देने की मांग की। अध्यक्ष ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि कानपुर मंडल को छोड़ अन्य परिणाम का रिव्यू करके उसे अब जारी कर सकते हैं। शुक्रवार को उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित ने चयन बोर्ड अध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें कहा गया है कि 2011 के प्रधानाचार्य चयन के लिए हुए साक्षात्कार में नियमों का पालन नहीं किया गया है। आवेदकों को इंटरव्यू के 21 दिन पहले रजिस्टर्ड डाक से बुलावा पत्र नहीं भेजा गया। 20 जून 2014 को माध्यमिक शिक्षा के तत्कालीन प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने विस्तृत आदेश जारी है।
माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य 2011 चयन को लेकर शिक्षकों में दो फाड़ माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य 2011 चयन को लेकर शिक्षकों में दो फाड़ Reviewed by CNN World News on December 15, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.