राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों के लिए 54 प्रवक्ता चयनित
प्रयागराज : समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में सीधी भर्ती माध्यम से प्रवक्ताओं का चयन परिणाम उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपीपीएससी ने शुक्रवार को घोषित कर दिया है। भौतिक, रसायन शास्त्र और अंग्रेजी विषय में कुल 54 प्रवक्ताओं का नियमित चयन करते हुए परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रोफेसर के तीन पदों पर चयन परिणाम भी जारी हो गए हैं।
राजकीय आश्रम पद्धति स्कूलों में प्रवक्ताओं के चयन के लिए 2009-10 में जारी विज्ञापन के आधार पर आवेदन लिए गए थे। भौतिक विज्ञान के रिक्त 13 पदों के सापेक्ष यूपीपीएससी में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 और 29 नवंबर 2018 को हुए। जिसमें 13 अभ्यर्थियों को श्रेष्ठताक्रम से उपयुक्त पाते हुए उनका परिणाम जारी कर दिया। रसायन शास्त्र के रिक्त 14 पदों पर चयन के लिए तीन और चार दिसंबर को साक्षात्कार हुए। इसमें शामिल अभ्यर्थियों में 14 को श्रेष्ठताक्रम से उपयुक्त पाते हुए परिणाम जारी किया गया है। प्रवक्ता अंग्रेजी के 27 रिक्त पदों पर चयन को चार, पांच और छह दिसंबर को साक्षात्कार हुए। जिसमें 27 अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है।

Reviewed by CNN World News
on
December 15, 2018
Rating:
Reviewed by CNN World News
on
December 15, 2018
Rating:

No comments: