Search This Blog

अब बार कोडिंग से रोकेंगे आंगनबाड़ी पुष्टाहार की कालाबाजारी, कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर

अब बार कोडिंग से रोकेंगे आंगनबाड़ी पुष्टाहार की कालाबाजारी, कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर

लखनऊ : आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पुष्टाहार की कालाबाजारी रोकने के लिए इसके पैकेटों में बार कोडिंग की जाएगी। उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने बार कोडिंग की नई व्यवस्था शुरू की है। साथ ही पुष्टाहार अब बाल विकास परियोजना कार्यालय के बजाय सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जायेगा। सरकार ने पुष्टाहार की विविधता बढ़ाने के लिए इसमें नमकीन व मीठा दलिया के साथ ही प्रीमिक्स लड्डू को भी शामिल किया है। योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मंगलवार को 14 मंडल समूहों में पुष्टाहार सप्लाई के लिए हुए न्यूनतम रेट लगाने वाली फर्मो के टेंडर फाइनल कर दिए।
प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बंटने वाले पुष्टाहार की सप्लाई के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किये थे। इस बार प्रदेश के 18 मंडलों को 14 हिस्सों में बांटकर यह टेंडर किये गए थे। कैबिनेट ने टेंडर में पुष्टाहार सप्लाई की आई न्यूनतम दरों को मंजूरी दे दी है। पुष्टाहार की सप्लाई में कोई घपला न हो इसलिए इसमें अलग-अलग रंग के पैकेट रखे गए हैं। 1बच्चे, गर्भवती महिलाएं व धात्री महिलाएं सभी के लिए पोषाहार के पैकेट अलग-अलग रंग के होंगे। पुष्टाहार के पैकेटों की बार कोडिंग से यह पता चल जायेगा कि पोषाहार का पैकेट किस आंगनबाड़ी केंद्र का है। 1इससे पोषाहार की कालाबाजारी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। इस बार पुष्टाहार की सप्लाई करने वाली पांच कंपनियां यूपी के बाहर की हैं।
अब बार कोडिंग से रोकेंगे आंगनबाड़ी पुष्टाहार की कालाबाजारी, कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर अब बार कोडिंग से रोकेंगे आंगनबाड़ी पुष्टाहार की कालाबाजारी, कैबिनेट ने फैसले पर लगाई मुहर Reviewed by Anonymous on March 28, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.