Search This Blog

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया मूल्यांकन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया मूल्यांकन

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर मूल्यांकन किया। प्रदेश महामंत्री डा. रवि भूषण ने कहा कि राजकीय स्कूलों में शिक्षकों को प्रमोशन नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। डाक्टर रामधीरज शुक्ल ,रामसजीवन आदि ने भी सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। 1यमुना क्रिश्चियन कालेज में प्रदर्शन:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शिक्षक संघ और माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा की तरफ से मूल्यांकन का बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा। वित्तविहीन कालेजों से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं ने कापियां नहीं जांची। यमुना क्रिश्चियन इंटर कालेज में प्रदर्शन भी किया। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष परविंद सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उचित मानदेय की बात नहीं मानती, बहिष्कार जारी रहेगा। नौ अप्रैल को वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में उदय राज यादव, सीएल यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, मान सिंह पटेल, महेंद्र द्विवेदी, विमल कुशवाहा, हरिप्रकाश यादव आदि थे। 13308 गैर हाजिर रहे:शिक्षकों की कमी से मूल्यांकन प्रभावित है। मंगलवार को 3308 शिक्षक गैरहाजिर रहे। आठ केंद्रों पर कुल 6465 कुल शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यहां 3157 शिक्षक-शिक्षिकाएं ही ड्यटी के लिए पहुंचें।  
शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया मूल्यांकन शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया मूल्यांकन Reviewed by Anonymous on March 28, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.