परीक्षा के समय होती खरीदारी, प्रधान संगठन (Head organization) के जिलाध्यक्ष (District head) के निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
परीक्षा के समय होती खरीदारी, प्रधान संगठन (Head organization) के जिलाध्यक्ष (District head) के निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
पूरनपुर : प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष (Head organization of District head) ने परिषदीय स्कूलों की हकीकत जानने के लिए खुद के गांव के स्कूल का निरीक्षण किया तो इसमें पोल खुलकर सामने आ गई। स्कूल बंद होने पर परीक्षा देने पहुंचे बच्चे बाहर जमीन पर शिक्षकों का इंतजार करते मिले। जिलाध्यक्ष (District head) ने शिक्षकों से फोन पर इसकी जानकारी की उनके घर होने की जानकारी लगी। उन्होंने बीएसए से शिक्षकों की लापरवाही की शिकायत की। परिषदीय स्कूलों (Council schools) का हाल शिक्षा विभाग के अधिकारी भले ही दुरुस्त बता रहे हों लेकिन हकीकत इससे जुदा है। अभा ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष के निरीक्षण में इनकी बदहाली सामने आई। बच्चों के अभिभावक स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की शिकायत करते चले आ रहे थे। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष (District head) आशुतोष दीक्षित ने गांव फत्तेपुर के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में ताला लटक रहा था। बच्चे जमीन पर बैठे शिक्षकों का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। 9:45 मिनट पर एक बाइक पर स्कूल के शिक्षामित्र इंतजार अहमद और राजकुमार पहुंचे जबकि तीसरे शिक्षामित्र (shikshaamitr) दस बजे तक घर पर ही मौजूद थे। उन्होंने वहां से उसी समय गुजर रहे प्राथमिक स्कूल गदिहर के शिक्षामित्र (shikshaamitr) से भी स्कूल न पहुंचने का कारण पूछा तो उन्होंने सब्जी खरीदने की बात कही। इसी स्कूल में तैनात अश्वनी कुमार और प्रदीप कुमार भी स्कूल से नदारद थे। जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। उन्होंने फोन पर बीएसए से शिक्षकों की कारगुजारी की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने शिक्षकों की कड़ी फटकार लगाई और सुधरने की हिदायत दी। उन्होंने जिलाध्यक्ष से सभी शिक्षकों के नाम की सूचना भी मांगी और आश्वासन दिया कि लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष (District head) ने सभी प्रधानों से अनुरोध किया कि वे अपने गांवों के स्कूलों की नियमित जांच करके अफसरों को तुंरत सूचना दें एवं वीडियो बना लें।फत्तेपुर गांव में स्कूल बंद होने पर परीक्षा देने आए बच्चे शिक्षक का इंतजार करते रहे
सुबह नौ बजे परीक्षा देने पहुंचे छात्र स्कूल बंद होने से जमीन पर बैठे
परीक्षा के समय होती खरीदारी, प्रधान संगठन (Head organization) के जिलाध्यक्ष (District head) के निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
Reviewed by Anonymous
on
March 22, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 22, 2018
Rating:

No comments: