सेवानिवृत्ति (Retirement) होने वाले शिक्षक जमा करें विवरण
इलाहाबाद : मंडल के माध्यमिक विद्यालयों (Secondary schools of the board) से सेवानिवृत्ति होने वाले शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों का विवरण न जमा करने वाले विद्यालयों पर कार्यवाही हो सकती है। शनिवार को उ.प. शिक्षा निदेशक माध्यमिक (U.P. Director of education secondary) चतुर्थ मंडल मो. इब्राहीम ने कहा कि शिक्षक कर्मचारियों के पेंशन एवं जीपीएफ के प्रकरणों का निस्तारण 31 मार्च तक शत प्रतिशत किया जाना है। इस संबंध में 20 मार्च को हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर में स्थित कॉलेजों द्वारा डीआइओएस कार्यालय में वांक्षित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएं, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में रिटायर हो रहे शिक्षक एवं कर्मचारियों के वित्तीय प्रकरणों के निस्तारण में बाधा आना स्वभाविक है। मंडल में पेंशन में लंबित प्रकरणों की संख्या 16, जीपीएफ में लंबित प्रकरणों की संख्या 5 है। उन्होंने 25 मार्च की शाम तक सभी शिक्षक कर्मचारियों (Teacher's staff) से वांक्षित पत्रवलियां जमा करने की बात कही है।
सेवानिवृत्ति (Retirement) होने वाले शिक्षक जमा करें विवरण
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:

No comments: