आयोग की बैठक में नई भर्तियों पर आज लगेगी मुहर, जल्द जारी होगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नई भर्तियां शुरू करने के लिए जल्द विज्ञापन निकालने जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने बुधवार को इसके लिए सदस्यों की बैठक बुलाई है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को कई सरकारी विभागों में खाली पदों का ब्यौरा मिल चुका है। आयोग सबसे पहले ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के साथ अन्य खाली पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेगा। इसके साथ ही समाजवादी सरकार में हुई भर्तियों में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट भी बैठक में रखी जाएगी। आयोग के अध्यक्ष बैठक में सदस्यों के विचारार्थ प्रस्ताव को रखेंगे। सर्वसम्मति से कोई भी फैसला किया जाएगा। आयोग चाहता है कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाए, जिससे राज्य सरकार के वादे के मुताबिक नौकरियां मिल सके।
आयोग की बैठक में नई भर्तियों पर आज लगेगी मुहर, जल्द जारी होगा विज्ञापन
Reviewed by Anonymous
on
May 23, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 23, 2018
Rating:

No comments: