किताबों की छपाई के लिए सात दिन में मांगे टेंडर: परिषदीय स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण चालू शैक्षिक सत्र में भी लेटलतीफी का हुआ शिकार
किताबों की छपाई के लिए सात दिन में मांगे टेंडर: परिषदीय स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण चालू शैक्षिक सत्र में भी लेटलतीफी का हुआ शिकार
लखनऊ : परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण चालू शैक्षिक सत्र में भी लेटलतीफी का शिकार हुआ है। आलम यह है कि अभी चालू सत्र में बांटी जाने वाली तकरीबन 35 फीसद किताबों की छपाई के लिए ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो पायी है। शेष 65 फीसद किताबों की छपाई के लिए प्रकाशकों का चयन करने के मकसद से ई-टेंडर नोटिस गुरुवार शाम बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अपलोड की गई है। इच्छुक प्रकाशकों से सात दिन में टेंडर आमंत्रित किये गए हैं। पिछले सत्रों की तरह इस साल भी परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बांटी जाने वाली किताबों की छपाई सुस्ती का शिकार हुई है। बच्चों को बांटी जाने वाली तकरीबन 65 फीसद किताबों की छपाई के लिए गुरुवार को बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में टेंडर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बची हुई किताबों के लिए टेंडर आमंत्रित करने का फैसला हुआ।
किताबों की छपाई के लिए सात दिन में मांगे टेंडर: परिषदीय स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों का वितरण चालू शैक्षिक सत्र में भी लेटलतीफी का हुआ शिकार
Reviewed by Anonymous
on
May 11, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
May 11, 2018
Rating:

No comments: