Search This Blog

UPPSC सदस्यों के रिक्त पदों की भरपाई जल्द, सदस्यों की उपस्थिति में होंगे पीसीएस 2016 मुख्य परीक्षा के चयनितों के साक्षात्कार

UPPSC सदस्यों के रिक्त पदों की भरपाई जल्द, सदस्यों की उपस्थिति में होंगे पीसीएस 2016 मुख्य परीक्षा के चयनितों के साक्षात्कार

चार नए सदस्य जुलाई महीने में आ सकते हैं। सदस्यों के चयन की प्रक्रिया प्रदेश शासन के नियुक्ति और कार्मिक विभाग की ओर से तेजी से हो रही है। चार सदस्यों की सेवानिवृत्ति के बाद इनके स्थान की भरपाई होनी है। आयोग के अधिकारियों की ओर से आसार जताए गए हैं कि नए सदस्य जुलाई माह के मध्य तक चयनित हो सकते हैं क्योंकि पीसीएस 2016 की मुख्य परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी होना है और सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी उसके कुछ दिनों बाद होगा।1आयोग में अध्यक्ष प्रो.अनिरुद्ध सिंह यादव के अलावा सदस्य डा.जयराम प्रसाद वैद्य, देवी प्रसाद द्विवेदी, दुर्गा चरण मिश्र और लोरिक यादव कार्यरत हैं। जबकि डा. सुनील कुमार जैन, सैयद फरमान अली, मेजर संजय यादव और एके गुप्ता की सेवानिवृत्ति जून महीने में हो गई है। इन चार सदस्यों के स्थान पर भरपाई होनी है। तीन और सदस्यों की सेवानिवृत्ति भी इसी साल हो जाएगी। आयोग का कोरम हालांकि पूरा है। परीक्षा संबंधी कामकाज चल रहे हैं। लेकिन, पीसीएस 2016 की मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है और इसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है इसलिए सदस्यों के रिक्त पदों की भरपाई जुलाई में ही हो सकती है।1आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि नियुक्ति और कार्मिक विभाग में चयन प्रक्रिया चल रही है। 25 मई तक आए आवेदनों पर विचार शासन स्तर पर हो रहा है। पीसीएस 2016 मेंस के परिणाम जारी होने तक सदस्यों की नियुक्ति भी होने की संभावना है।
UPPSC सदस्यों के रिक्त पदों की भरपाई जल्द, सदस्यों की उपस्थिति में होंगे पीसीएस 2016 मुख्य परीक्षा के चयनितों के साक्षात्कार  UPPSC सदस्यों के रिक्त पदों की भरपाई जल्द, सदस्यों की उपस्थिति में होंगे पीसीएस 2016 मुख्य परीक्षा के चयनितों के साक्षात्कार Reviewed by Anonymous on July 02, 2018 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.