69 हजार शिक्षक भर्ती की मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा, निर्देश जारी
प्रयागराज : परिषदीय स्कूलों की 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा प्रदेश के मंडल मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सभी मंडल मुख्यालयों के जिला विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छह जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों का चयन कर लें, ताकि आवेदन पूरा होते ही परीक्षार्थियों का केंद्रवार आवंटन करके प्रवेशपत्र समय पर जारी किया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए इन दिनों आवेदन लिए जा रहे हैं। इसी बीच परीक्षा संस्था अगली तैयारियों में जुट गई है। सभी 18 मंडल मुख्यालयों को निर्देश दिया है कि वे राजकीय, अशासकीय व अन्य अच्छी साख वाले कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दें। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसके लिए सभी मंडलों को अनुमानित परीक्षार्थी भी भेजी है। परीक्षा संस्था का अनुमान है कि इसमें करीब पांच लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मंडलों से केंद्र निर्धारण का प्रस्ताव 16 से 18 दिसंबर तक मांगा गया है। 20 दिसंबर को पंजीकरण पूरा होते ही वास्तविक संख्या आ जाएगी और उसी के अनुरूप केंद्र परीक्षार्थियों को आवंटित किए जाएंगे। परीक्षा इस बार ओएमआर शीट पर होनी है। साथ ही प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
दो लाख पंजीकरण, डेढ़ लाख ने किया आवेदन : शिक्षक भर्ती के लिए लगातार पंजीकरण व आवेदन हो रहे हैं। बुधवार शाम छह बजे तक करीब दो लाख 15 हजार 306 पंजीकरण और एक लाख 47 हजार 967 ने आवेदन किया है। ज्ञात हो कि भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है और आवेदन 21 दिसंबर तक हो सकेंगे।
69 हजार शिक्षक भर्ती की मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा, निर्देश जारी
Reviewed by CNN World News
on
December 13, 2018
Rating:
Reviewed by CNN World News
on
December 13, 2018
Rating:

No comments: