Search This Blog

प्राथमिक विद्यालय की आधुनिक वर्णमाला ............. Primary Ka Master,

प्राथमिक विद्यालय की आधुनिक वर्णमाला ............. Primary Ka Master, 


प्राथमिक विद्यालय की आधुनिक वर्णमाला .............
'अ'रहर की नहीं बनी है दाल,
'आ'फत में पड़े हैं मास्टर लाल ।
'इ'तवारी छुट्टी , समझो गैर ,
'ई'मानदारी कराए सबसे बैर ।
'उ'धार के कंडे गोल-गोल,
'ऊ'पर से M.D.M. का पैसा है गोल ।
'ए'क ऑडिटर उगाही को आता ,
'ऐ'नक पहने मास्टर को हडकाता ।
'ओ'झल है विद्यालय से ज्ञान ,
'औ'र M.D.M. में है ध्यान ।
'अं'धी कमाई में हैं चूर ,
'अ:' रिश्वत लेते हुजुर ।
'क'ल फिर से होनी है गुफ्तगू ,
'ख'न्डहर B.R.C. पर मीटिंग क्यूँ ।
'गा'ड़ी चलाकर खाते हैं धूल ,
'घ'र से बड़ी दूर है स्कूल ।
'च'लो पैदल झेलो धूप ,
'छा'ते से बचेगा रूप ।
'ज'ब भी कहो , कम दिया अनाज ,
'झ'गड़े प्रधान , हो जाए नाराज ।
'टी'चर जो करे पैसा गोल ,
'ठौ'र अधिकारी माँगे मोल ।
'ड'रें साहब खुले जो पोल ,
'ढ'हे झूठी इज्जत का खोल ।
'ता'ले में गोबर से आती घिन ,'
'थ'मेंगे कब ऐसे 'दु'र्दिन ।
'द'लिया को चाट गई है बिल्ली ,
'ध'मकाए हमें हर लल्ला और लल्ली , '
ना'कारा उडाएँ मास्टर की खिल्ली ।
'प'ढ़ाकर कैसे बनाएँ ज्ञानी ,
'फा'लतू सूचनाओं से परेशानी ,
'बं'द कराओ ये कारस्तानी ।
'भ'वन , ड्रेस पर सबका ध्यान ,
'मा'स्टर की मुश्किल में जान ।
'य'मलोक ले जाता खाना अशुद्ध ,
'र'सोईया मानदेय को करते युद्ध।
'लि'खना-पढ़ना जिसे न आता ,
'वो' प्रबंध समिति का अध्यक्ष
बन जाता ।
'शि'क्षा का अधिकार कानून बदलवाओ ,
'ष'ड़यंत्र सेशिक्षा को बचाओ । —
स"रकार अब तो लो संज्ञान।
ह"म लोग भी है इंसान।।
क्ष"त्रिय रूप में जब अध्यापक होगा
त्रा"हिमाम सरकार का होगा
ज्ञा"न प्राप्त तब उन्हें होगा  ।।

प्राथमिक विद्यालय की आधुनिक वर्णमाला ............. Primary Ka Master, प्राथमिक विद्यालय की आधुनिक वर्णमाला ............. Primary Ka Master, Reviewed by CNN World News on January 13, 2019 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.