Search This Blog

एलटी ग्रेड परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक निलंबित

एलटी ग्रेड परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक निलंबित

लखनऊ : एलटी ग्रेड परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार उप्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को शासन ने निलंबित कर दिया। निलंबन की प्रक्रिया किसी भी अधिकारी के जेल जाने के 48 घंटे के भीतर अनिवार्य हो जाती है। पीसीएस अधिकारी अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद से ही पीसीएस एसोसिएशन उनके बचाव में सक्रिय है।
बीते दिनों पीसीएस एसोसिएशन ने बैठक कर एसटीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए थे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी पर संतुष्टि जताई। इससे एसटीएफ को बल मिला है। हालांकि पीसीएस अधिकारियों का कहना है कि एसटीएफ ने जल्दबाजी में कदम उठाया है। इस मामले में अफसरों की दो सदस्यीय समिति तथ्यों को एकत्र कर रही है। यह तथ्य सरकार के समक्ष रखे जाएंगे।
एलटी ग्रेड परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक निलंबित एलटी ग्रेड परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार यूपीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक निलंबित Reviewed by CNN World News on June 04, 2019 Rating: 5

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();
Powered by Blogger.