लेखपाल भर्ती (Lekhpal recruitment) के लिए जरूरी हो सकता है कंप्यूटर ज्ञान
लखनऊ : प्रदेश में लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य (Computer knowledge mandatory) किया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राजस्व विभाग (Revenue Department) से पूछा है कि क्या लेखपाल भर्ती के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होना चाहिए? गौरतलब है कि अभी जो लेखपाल सेवा नियमावली प्रचलित है, उसमें लेखपालों की भर्ती के लिए कंप्यूटर ज्ञान की अनिवार्यता नहीं है। राजस्व विभाग (Revenue Department) में लेखपालों के तकरीबन 4000 पद खाली हैं। इन पदों पर होने वाली भर्ती का मामला पिछले कुछ महीनों से लटका है। लेखपाल का पद समूह ‘ग’ का है। समूह ‘ग’ और ‘घ’ के पदों पर भर्ती की जिम्मेदारी उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की है। अखिलेश सरकार के कार्यकाल में लेखपालों की भर्ती करने के लिए राजस्व परिषद को छूट दी गई थी। योगी सरकार के सत्तारूढ़ होने के बाद उ.प्र.अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (U.P. Subordinate service selection commission) का नए सिरे से गठन हुआ।
लेखपाल भर्ती (Lekhpal recruitment) के लिए जरूरी हो सकता है कंप्यूटर ज्ञान
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:
Reviewed by Anonymous
on
March 25, 2018
Rating:

No comments: